Posts

Showing posts from October, 2018

*मणिमहेश कैलास यात्रा*

Image
       मणिमहेश यात्रा(भाग4)        (हड़सर से गौरीकुंड,मणिमहेश)        दिनांक:- 16/09/2018                       मैं सुबह सबसे पीछे उठा।ऊपर लंगर वालों ने नहाने के लिये गर्म पानी किया हुआ था।हमने सुबह 7 बजे नहा व नाश्ता कर यात्रा प्रारंभ कर दी।प्रजापत जी हमसे लगभग आधा घंटा पहले निकल लिये थे।बैग को 50₹ में एक दुकान पर पहले ही रख दिया था। लैंडस्लाइड के कारण यात्रा के लिये नीचे कुगती मार्ग से नया रास्ता बनाया गया है।यात्रा का मार्ग मणिमहेश गंगा के साथ साथ आगे बढ़ता है।शुरुआत के 15-20 मिनिटों में ही मुझे यात्रा की कठिनाई का पूर्वाभास हो गया।हड़सर (2200मीटर)से मणिमहेश(4500मीटर) लगभग 14किमी दूर है।इस 14किमी के फासले में लगभग 2300मीटर की ऊँचाई ऊबड-खाबड मार्ग पर चढ़नी होती है।थोडा आगे चलने पर हडसर की तरफ एक हिमाच्छादित शुभ्र शिखर दिखाई पड़ा जिस पर सूर्य-रश्मियाँ टकरा कर चहुंओर बिखर रही थीं।    'दुनाली' नामक स्थान पर एक लंगर लगा हुआ था।हालांकि मेरा पेट खराब था परन्तु ऊँ...