Posts

Showing posts from June, 2019

मणिमहेश यात्रा मार्गदर्शन

इस वर्ष 24 अगस्त2019 से 6 सितम्बर के मध्य मणिमहेश कैलास यात्रा का आयोजन हो रहा है। हम पिछले साल इस यात्रा पर गये थे।बहुत मित्रों द्वारा इस यात्रा संबंधी जानकारी चाही गई है।उनके व...

रं देश में (ओम पर्वत/आदि कैलास यात्रा वृत्तांत)

Image
भाग 1:या त्रा मार्गदर्शिका पिछले साल 2018 में मणिमहेश कैलास दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।अब अगले वर्ष 2019 में शेष 4 कैलासों में से कौनसे कैलास पर्वत के दर्शन किये जाएं? यह बहुत समय तक अनिश्चित ही रहा।मन कहता श्रीखंड या किन्नर कैलास चला जाए और तन कहता बेटा ये चढ़ाई फिलहाल तेरे बस की नहीं। कैलास मानसरोवर के लिए समय व बजट नहीं।आदि कैलास यात्रा भी जटिल व लम्बी यात्रा है। तो अनंतिम निश्चय किया कि किन्नर कैलास जटिल तो है किन्तु 18-20 किमी का ट्रेक है,अतः पूरी जान झोंककर एक संभावना बनती है।       एक दिन फेसबुक पर एक मित्र का आदि कैलास/ऊँ पर्वत यात्रा वर्णन पोस्ट हुआ।पूरा वृत्तांत तुरंत ही निपटा डाला एवं आदि कैलास/ऊँ पर्वत यात्रा का त्वरित अंतिम निश्चय हो गया।    लगभग 100 संभावित यात्रियों का एक व्हाट्सऐप समूह भी बन गया।अप्रेल में प्राथमिक तौर पर निश्चय हुआ कि 31मई को धारचूला पहुंचा जाए,1 जून को इनरलाईन परमिट मिल जायेगा तत्पश्चात 2 जून से यात्रा प्रारंभ एवं 13,14 जून तक यात्रा संपन्न हो जाएगी।मेंने रानीखेत एक्सप्रेस की बांदीकुई से काठगोदाम की 29जून...